गोबिंदपुर राजनगर: सोलगाड़िया में 100 केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, बिजली बहाल होने पर ग्रामीण हुए खुश
राजनगर प्रखंड के सोलगाड़िया गांव में मंगलवार को 100 केवीए क्षमता वाले नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन झामुमो के केंद्रीय सदस्य विशु हेमब्रम ने किया। ट्रांसफार्मर चालू होते ही गांव में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने उत्साह के साथ “हेमंत सोरेन जिंदाबाद” और “विशु हेमब्रम जिंदाबाद” के नारे लगाए। ग्रामीणों के अनुसार,