दमोह: हिरदेपुर में परिवारिक विवाद के बाद शराब पीकर घर पहुंचे चाचा पर भतीजे ने किया लाठी डंडों से हमला, गंभीर हालात में भर्ती
Damoh, Damoh | Jul 12, 2026 दमोह के हिरदेपुर में रविवार शाम पारिवारिक विवाद के बाद भतीजे ने अपने चाचा पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार मजदूरी कर लौटे अशोक प्रजापति शराब के नशे में घर पहुंचे थे। विवाद बढ़ने पर भतीजे नीरज प्रजापति ने उनकी पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल अशोक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सागर नाका चौकी पुलिस ने बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।