हरसूद में मंत्री डॉ. शाह के मुख्य आतिथ्य में जनकल्याण शिविर संपन्न
---
जिले के विभिन्न विकासखण्ड एवं नगरीय निकायों के मुख्यालयों पर तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर 12 से 14 जून के बीच आयोजित किये गये। इन शिविरों में केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत छूटे हुए पात्र लाभार्थियों के पंजीकरण के लिए व्यवस्था की गई। इसी क्रम में रविवार को हरसूद में जनकल्याण शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं के तहत सहायता वितरित की। मंत्री डॉ. शाह ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने नागरिकों के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं प्रारंभ की हैं। इन योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों को मिल सके, इसके लिए जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए आज ही आवेदन करें, सभी व्यक्तियों को उनकी पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Kunwar Vijay Shah
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#khandwa
4 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 14, 2026