🚨 एक जान गई, फिर भी नहीं जागा सिस्टम! तीन दिन से हाईवे पर खड़े मौत के डंपर
📍 नवाबगंज टोल प्लाजा, उन्नाव
19 जून को हुए दर्दनाक हादसे में एक क्लीनर की मौत हो गई थी। हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त डंपरों को सड़क से हटाकर हाईवे किनारे खड़ा कर दिया गया, लेकिन हैरानी की बात यह है कि तीन दिन बाद भी ये डंपर वहीं खड़े हैं।
⚠️ स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय ये डंपर किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहे हैं।
🚛 जिस जगह पहले एक जान जा चुकी है, वहां अब भी भारी वाहन खड़े रहने से राहगीरों और वाहन चालकों में डर बना हुआ है।
❓सबसे बड़ा सवाल...
एक मौत के बाद भी जिम्मेदार विभाग क्यों नहीं जागा?
क्या प्रशासन अगले हादसे का इंतजार कर रहा है?
क्या हाईवे पर खड़े ये डंपर किसी और परिवार की खुशियां छीनने के बाद हटेंगे?
🚨 सड़क सुरक्षा के दावों के बीच नवाबगंज हाईवे पर खड़े ये वाहन अब खुद एक बड़ा खतरा बन चुके हैं।
#UnnaoExpress #UnnaoNews #RoadSafety #BreakingNews
Unnao, Unnao | Jun 23, 2026