भानपुरा: सांवलिया सेठ जी की पदयात्रा का गांधीसागर नंबर-8 पर जोशीला स्वागत
भानपुरा से सांवरिया सेठ जी के दर्शन के लिए पैदल यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का गांधीसागर नंबर-8 पर पंजाबी समाजजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों द्वारा माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर हंसराज माटा,गिरधारीलाल वधवा, किशोर अरोड़ा सहित पूरन माटा पत्रकार, संजय वधवा, राजू अरोड़ा, लालचंद वधवा, कृष्णकांत गोस्वामी एवं अन्य समाज जन उपस्थित रहे।