पाली: बालाबेहट थाना क्षेत्र में प्रेमिका की बारात के दिन प्रेमी ने फांसी लगाई, हंगामा, बारात बिना दुल्हन के लौटी
Pali, Lalitpur | Apr 27, 2026 कस्बा बालाबेहट निवासी एक युवक ने अपनी प्रेमिका की शादी के दिन उसके घर के पीछे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उक्त मामले में मृतक के परिजनों ने मृतक के शव को मंडप में रखकर जमकर हंगामा काटा था। पुलिस द्वारा मृतक की शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेजा गया था। जहां पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसके परिजनों को सौंपा गया है।