बंशीधरनगर (नगर उंटारी): दो साल से टूटी पुलिया, ग्रामीण जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे
श्री बंशीधर नगर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित रक्सा टोला में टूटी पुलिया ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है। पिछले दो वर्षों से पुलिया क्षतिग्रस्त है, लेकिन अब तक इसका निर्माण नहीं हो सका है। बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ग्रामीणों की परेशानी और हादसे का खतरा भी बढ़ गया है।आवागमन का सुरक्षित रास्ता नहीं होने के कारण स्कूली बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग