बांसगांव: गगहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घर में घुसकर मारपीट और जातिसूचक गाली देने के आरोपी 'गब्बर शाही' को गिरफ्तार किया
गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास, मारपीट, तोड़फोड़ और एससी/एसटी एक्ट के गंभीर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बांसगांव के पर्यवेक्षण में गगहा पुलिस ने अभियुक्त ब्रजभूषण शाही उर्फ गब्बर शाही को गिरफ्तार किया।