गुन्नौर: कस्बा रजपुरा में चीनी की जमाखोरी की सूचना पर टीम ने दयाशंकर एंड संस फर्म पर की छापेमारी
कस्बा रजपुरा में चीनी की जमाखोरी की सूचना पर नायब तहसीलदार अनुज कुमार के नेतृत्व में टीम ने कस्बा रजपुरा में दयाशंकर एंड संस फर्म पर छापेमारी की। अधिकारियों ने फर्म के गोदाम में रखे चीनी के बोरे स्टॉक रजिस्टर और खरीद बिक्री के बिलों का मिलान किया। दरअसल पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में चीनी की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी की बात सामने आ रही थी।