जबलपुर: ईद उल फितर पर कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी कार्यपालिका दंडाधिकारियों को सौंपी गई, जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश
कलेक्टर दीपक सक्सेना ने गुरुवार शाम 5:00 बजे जिले में पदस्थ सभी कार्यपालिका दंडाधिकारियों को ईद उल फितर पर अपनी-अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी दी है।कलेक्टर ने कार्यपालिक दंडाधिकारियों को आदेश दिए हैं कि ईद उल फितर पर अपने क्षेत्र का लगातार भ्रमण कर कानून व्यवस्था पर नजर रखें। पुलिस अधिकारियों से समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।