जबलपुर: गोलछा अपार्टमेंट के पास हवाई फायर, सिविल लाइन पुलिस कर रही है जांच
गुरुवार शाम 5:00 बजे जबलपुर के गोलछा अपार्टमेंट के पास गोली चलने की खबर सामने आई जिसके बाद सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और वहां पर उसे एक कारतूस का खोखा भी मिला।सिविल लाइन पुलिस ने खोखा को जप्त कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गोली चलाने वालों की तलाश कर रही है।