उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा सरकार के द्वारा निर्माण श्रमिकों के लिए अटल आवासीय विद्यालय योजना चलाई जा रही है। 208 निर्माण श्रमिको ने अपने बच्चों के लिए परीक्षा में चयन प्रक्रिया को लेकर रजिस्ट्रेशन कराए हैं। कक्षा 6 के लिए 134 व कक्षा 9 के लिए 74 छात्र छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। आगामी 13 मार्च 2024 को चयन को लेकर परीक्षा कराई जाएगी।