लखीमपुर: मिश्राना मोहल्ले में मधुमिता शुक्ला के घर पर हुई फायरिंग के बाद सदर कोतवाली पहुंची निधि शुक्ला ने पुलिस को दी तहरीर
शहर के मिश्राना मोहल्ले की निवासी कवयत्री मधुमिता शुक्ला के घर के बाहर गोली-बारी के बाद मौके पैर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। घटना के बाद सोमवार ग्यारह मार्च की दोपहर मधुमिता की बहन निधि शुक्ला ने सदर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। निधि शुक्ला ने अमरमड़ी त्रिपाठी के लोगों द्वारा हमला कराने का आरोप लगाया है।