नौतन: जमुनिया नयका टोला स्थित मस्जिद पर हुआ पथराव, प्रेस विज्ञप्ति जारी
बेतिया पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि रात करीब 9 बजे जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनिया नयका टोला स्थित मस्जिद पर कुछ व्यक्तियों के द्वारा पत्थरबाजी की गई, मस्जिद पर ईट फेंक कर हमला किया गया, जिससे मस्जिद में लगी खिड़की क्षतिग्रस्त हो गई, इस घटना के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग आक्रोशित हुए और जगदीशपुर थानाध्यक्ष को घटना की सूचना दी।