गोवर्धन: विंस्टन होटल की दीवार ढहने से गोर्वधन के मजदूर की मौत, 5 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, प्रबंधन ने ठेकेदार पर लगाया लापरवाही का आरोप
मथुरा के मसानी रोड स्थित विंस्टन होटल में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब होटल की निर्माणाधीन दीवार ताश के पत्तों की तरह ढह गई। हादसे के वक्त वहां काम कर रहे मजदूर मलबे के नीचे दब गए। इस दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि कई घंटों तक आक्रोशित परिजनों ने होटल परिसर में जमकर हंगामा किया