जगदलपुर: अग्निशमन विभाग ने अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत जगदलपुर के विभिन्न स्कूली छात्रों को आग से सुरक्षा और बचाव की जानकारी दी
नगरसेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाऐं तथा एसडीआरएफ मुख्यालय छत्तीसगढ़ नवा रायपुर के निर्देशानुसार दिनांक 14अप्रैल से 20 अप्रैल 2025 तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। जिसके तहत अग्निशमन विभाग द्वारा जगदलपुर के विभिन्न स्कूलों में आग से सुरक्षा और बचाव के विषय में जानकारी प्रदान कर उन्हें जागरूक किया गया।