निज़ामाबाद: निजामाबाद थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पत्नी की हत्या की
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत रसीदगंज चौकी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी पति फरार बताया जा रहा है मृतका की पहचान चिंता देवी (पत्नी राजेंद्र मुसहर), निवासी अलीपट्टी रानीपुर, थाना निजामाबाद के रूप में हुई है ।