हटा: खचना नाका पर अज्ञात वाहन की टक्कर से राहगीर घायल, हटा थाना डायल 112 ने अस्पताल भेजा
Hatta, Damoh | Sep 11, 2026 हटा नगर के खचना नाका पर बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से राहगीर गंभीर रूप से घायल हुआ, स्थानीय लोगों ने घायल को सड़क पर पड़ा देखा हटा थाना पुलिस को सूचना दी इसके बाद डायल 112 के पायलट इमरत रजक और आरक्षक मौके पर पहुंचें गुरुवार रात करीब 9।30 बजे घटना हुई,घायल कुंदन उम्र करीब 32 वर्ष को इलाज के लिए सिविल अस्पताल हटा भेजा गया जहां प्राथमिक उपचार किया गया