#शामली में हत्याकांड के बाद बड़ा सवाल—कानून का खौफ कहां?
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की दिनदहाड़े हत्या के बाद दो दिन गुजर गया, लेकिन हत्यारोपियों तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच सके।
एक तरफ हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा करने वाले गैंग की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, तो दूसरी तरफ सिंगर मासूम शर्मा को धमकी का कथित वीडियो सामने आने से पुलिस के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है।
मेरठ एडीजी भानु भास्कर ने कई टीमों को जांच में लगाया है, लेकिन सवाल अब भी कायम है—
दिनदहाड़े हत्या करने वाले कब पकड़े जाएंगे?
सोशल मीडिया पर धमकियों का सिलसिला कब थमेगा?
क्या बदमाशों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है?
शामली हत्याकांड अब सिर्फ एक हत्या का मामला नहीं, बल्कि यूपी में अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस पर बड़ा सवाल बनता जा रहा है।
#Shamli #AnkitBalyan @Uppolice
Baghpat, Bagpat | Aug 28, 2026