4 शूटर, ताबड़तोड़ फायरिंग और चंद सेकंड में मर्डर... अंकित बालियान हत्याकांड का CCTV फुटेज आया सामने
शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. अब इस हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें चार बदमाश जिम से निकलते वक्त सिंगर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाते और फिर फरार होते दिख रहे हैं. यह पूरी घटना कुछ ही सेकंड में हो जाती है.