कुनकुरी: नारायणपुर में जनसेवा की मिसाल: नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 575 मरीजों की जांच की गई, दवाइयां भी वितरित की गईं
नारायणपुर स्थित जनसेवा अभेद आश्रम, चिटकवाइन में बाबा भगवान राम ट्रस्ट और अघोर परिषद ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अलग-अलग रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं, जहां 575 मरीजों की जांच की गई। मरीजों को जांच और चिकित्सकीय परामर्श के साथ नि:शुल्क एलोपैथिक एवं होम्योपैथिक दवाइयां भी वितरित की गईं