🚨 गंगा का बढ़ता कटाव, महेंद्रपुर गांव पर मंडरा रहा बड़ा खतरा!
मटिहानी प्रखंड के महेंद्रपुर गांव में समय रहते कटाव निरोधी कार्य नहीं होने से अब गंगा नदी का कटाव तेजी से गांव की ओर बढ़ रहा है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोगों का कहना है कि यदि जल्द सुरक्षा कार्य शुरू नहीं हुआ तो गांव का बड़ा हिस्सा गंगा में समा सकता है।
इस संबंध में विभाग के जेई सूरज कुमार से मोबाइल पर संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है तथा शीघ्र ही कटाव निरोधी कार्य शुरू कराया जाएगा।
प्रशासन और संबंधित विभाग से ग्रामीणों ने तत्काल कटाव निरोधी कार्य शुरू कराने की मांग की है, ताकि गांव और किसानों की जमीन को बचाया जा सके।
क्या समय रहते प्रशासन ठोस कदम उठाएगा? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
#महेंद्रपुर #मटिहानी #बेगूसराय #गंगाकटाव #बाढ़ #BiharNews #Matihani #Begusarai #NewsOfBegusarai #Ganga #FloodAlert
Begusarai, Begusarai | Aug 7, 2026