टूंडला: गांव गढ़ी धर्मी में शराबी पति ने पत्नी की पिटाई कर घर के सामान में लगाई आग
थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव गढ़ी धर्मी में शराबी पति ने पत्नी की पिटाई करने के बाद घर के सामान में आग लगा दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित पत्नी ने पुलिस में शिकायत की है।