झारखंड के साहिबगंज में दीपावली की रात कैटरिंग संचालक मुन्ना साह (45) की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी झारखंड पुलिस के जवान हैं। इनमें एक बोकारो जिले के चास अनुमंडल के SDO प्रांजल ढाढा का अंगरक्षक अमित कुमार उर्फ पवन कुमार है, जबकि दूसरा देवघर के विधायक सुरेश पासवान का अंगरक्षक रूपेश कुमार पासवान बताया गया है।
#deoghartalks #deoghar #sureshpaswan #murdercase #JharkhandNews