बीकानेर: रतन बिहारी पार्क के पास महिला का पर्स छीना, बाइक सवार बदमाश फरार, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
बीकानेर बाजार में खरीदारी करने पहुंची महिला का पर्स छीनकर बाइक सवार दो बदमाश फरार हो गए। वारदात 8 अगस्त की सुबह रतन बिहारी पार्क के पास हुई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें दो संदिग्ध बाइक सवार महिला से पर्स छीनते दिखाई दे रहे हैं। छाबड़ा कॉलोनी निवासी रूकसाना लोदी ने कोटगेट थाने में अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादिय