पत्नी की मौत का सदमा नहीं सह सका पति, जहरीली दवा पी; अस्पताल में भर्ती
बांसवाड़ा जिले के सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के शक्करवाड़ा गांव में हृदयविदारक घटना सामने आई है। जहरीले सांप के काटने से पत्नी सुनीता की उपचार के दौरान मौत हो गई। पत्नी की असमय मौत से आहत पति सुनील गहरे सदमे में चला गया। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार को उसने जहरीली दवा का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। दंपती का महज छह महीने का एक मासूम बच्चा है। लगातार दो घटनाओं से परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजन सुनील के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।
#Banswara #Sajjangarh #SnakeBite #RajasthanNews #BreakingNews