टेहरोली: सड़क निर्माण और नाली की साफ-सफाई को लेकर एसडीएम टहरौली को सौंपा गया ज्ञापन
क्षेत्र में सड़क निर्माण एवं नाली की साफ-सफाई की समस्या को लेकर ग्राम नोटा निवासी आशीष कुमार पुत्र लक्ष्मन उपजिलाधिकारी टहरौली को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की।ज्ञापन में आशीष कुमार ने बताया कि सड़क की स्थिति खराब होने तथा नालियों की नियमित साफ-सफाई न होने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।