बेगूसराय: बड़ी पोखर में Tet-stet उत्तीर्ण शिक्षक संघ की प्रदेश कार्यकारणी की बैठक, पूर्व मेयर शामिल हुए
बड़ी पोखर के पास tet-stet शिक्षक संघ द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार की दोपहर 3:00 बजे आयोजित की गई. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मेयर संजय कुमार शामिल हुए. इस मौके पर संबोधित करते हुए पूर्व मेयर ने कहा कि शिक्षक बच्चों के भविष्य निर्माता होते हैं. वर्तमान समय में बिहार सरकार लगातार शिक्षक प्रणाली में बेहतर काम कर रही है.