बेगूसराय: उड़ान इंटरनेशनल स्कूल में मटिहानी के पूर्व विधायक बोगो सिंह ने की प्रेसवार्ता, कहा- जनता का प्रेम रहा तो चुनाव लड़ेंगे
मटिहानी को बिहार के नक्शे पर सम्मान दिलाने का काम हमने किया. पिछले चार वर्षों से मटिहानी विनाश के रास्ते पर चला गया है. 1-15 जुलाई के बीच हम विधानसभा चुनाव के बारे में बता पाएंगे कि हम चुनाव किस मोड में लड़ेगें. रविवार की दोपहर 03:00 बजे उड़ान इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए मटिहानी के पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह उर्फ बोगो सिंह ने कही.