♟️ सलूणी में पहली बार अंतर महाविद्यालय शतरंज चैम्पियनशिप का सफल समापन
सलूणी: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय शतरंज चैम्पियनशिप (M&W)-2026 का आयोजन राजकीय महाविद्यालय सलूणी में आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि मदन राणा, NHPC चीफ ने शिरकत की।
यह आयोजन गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज सलूणी की प्रिंसिपल डॉ. महेंद्र कुमार सलारिया की अगुवाई में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों से 47 टीमों के करीब 230 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें 28 पुरुष टीमों के 144 खिलाड़ी तथा 16 महिला टीमों की 28 खिलाड़ी शामिल रहीं।
🏆 पुरुष वर्ग: PG Centre, HPU University Shimla की टीम विजेता रही।
🏆 महिला वर्ग: Centre of Excellence College, Sanjauli की टीम विजेता रही।
सलूणी की धरती पर पहली बार आयोजित इस अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और महाविद्यालय परिवार में खासा उत्साह देखने को मिला। सफल आयोजन के साथ सलूणी के शैक्षणिक इतिहास में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया।
♟️ Pahadi News | Sunil Suneel Pahadi
Chamba, Chamba | Oct 7, 2026