विशेष हरियाली कल्याण समिति ने एसटीपी इंद्री में किया पौधारोपण
इंद्री। विशेष हरियाली कल्याण समिति द्वारा आज वृक्षारोपण अभियान के तहत एसटीपी इंद्री परिसर में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण को रोकने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से पौधारोपण करने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की।
इस अवसर पर विजय कश्यप, संजीव सैनी, सुमित सैनी, नवीन कुमार, फूल सिंह, अनुज गर्ग, शिव कुमार, नरेश कुमार एवं संजय शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया तथा भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रखने का निर्णय लिया। 🌳🌱
Panipat, Panipat | Jun 13, 2026