हवाई हमले की सूचना पर रेलवे स्टेशन पर मॉक ड्रिल, विभागों ने किया रेस्क्यू अभ्यास : जालोर रेलवे स्टेशन परिसर में शुक्रवार को हवाई हमले की सूचना पर जिला प्रशासन की ओर से मॉक ड्रिल आयोजित की गई। जिला कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, चिकित्सा, डिस्कॉम, सिविल डिफेंस और नगर परिषद की टीमों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू गतिविधियों का अभ्यास किया। इस दौरान आपदा की स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा और विभागों के बीच समन्वय को परखा गया। जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने बताया कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है। इस दौरान एडीएम राजेंद्र सिंह चांदावत, एएसपी मोटाराम गोदारा, डीएसपी गौतम जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।
Jalor, Jalor | Nov 27, 2026