Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
image
image
image
image
image

➡️ #जनकल्याण_शिविर में हितग्राहियों को दी योजनाओं की जानकारी नगर पालिका द्वारा जनकल्याण शिविर का आयोजन शुक्रवार को भगतसिंह वार्ड एवं सुभाष वार्ड में सोसायटी के समीप स्थित परिसर में किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा अपनी समस्याओं एवं मांगों के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किए। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू प्रहलाद सिंह परमार उपस्थित रहीं। इस अवसर पर सभापति एवं पार्षद श्री महेंद्र पिल्लू जैन, श्री रितेश विश्वकर्मा, श्रीमती वर्षा गड़ेकर, श्री अजय यादव, श्री गणेश साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं वार्डवासी मौजूद रहे। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शासन की जनहितैषी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। पात्र हितग्राहियों से योजनाओं के अंतर्गत आवेदन प्राप्त किए गए तथा उन्हें योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही नागरिकों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं एवं मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने तथा अपने आसपास के पात्र व्यक्तियों को भी योजनाओं की जानकारी देने का आह्वान किया, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। नगर पालिका द्वारा जानकारी दी गई कि जनकल्याण शिविर का अगला आयोजन ताप्ती वार्ड एवं पटेल वार्ड के लिए कबीर कॉलोनी, रामनगर टाके के पास किया जाएगा। संबंधित वार्डों के नागरिकों से आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने तथा अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की गई है। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Urban Development & Housing MP #JansamparkMP #बैतूल #betul

18 views | Betul, Madhya Pradesh | Jun 13, 2026

MORE NEWS

➡️ रिंगढाना आगजनी प्रभावित परिवारों की मदद में जुटा प्रशासन

जिले के भीमपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम रिंगढाना में हुई आगजनी की घटना से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहा है। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे द्वारा राहत एवं पुनर्वास संबंधी व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जा रही है।

एसडीएम श्री अजीत मरावी ने बताया कि प्रभावित परिवारों की क्षति का व्यवस्थित सर्वे कर नुकसान का आकलन किया जा रहा है, ताकि नियमानुसार आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। प्रशासन की टीम लगातार मौके पर मौजूद रहकर राहत कार्यों का संचालन कर रही है।

प्रभावित परिवारों के लिए नाश्ता, दोनों समय का भोजन, राशन, कपड़े, बर्तन तथा अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई है। साथ ही उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है।

प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत प्रदान करने और उनकी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित परिवारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं निरंतर की जा रही हैं।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ रिंगढाना आगजनी प्रभावित परिवारों की मदद में जुटा प्रशासन जिले के भीमपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम रिंगढाना में हुई आगजनी की घटना से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहा है। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे द्वारा राहत एवं पुनर्वास संबंधी व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जा रही है। एसडीएम श्री अजीत मरावी ने बताया कि प्रभावित परिवारों की क्षति का व्यवस्थित सर्वे कर नुकसान का आकलन किया जा रहा है, ताकि नियमानुसार आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। प्रशासन की टीम लगातार मौके पर मौजूद रहकर राहत कार्यों का संचालन कर रही है। प्रभावित परिवारों के लिए नाश्ता, दोनों समय का भोजन, राशन, कपड़े, बर्तन तथा अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई है। साथ ही उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है। प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत प्रदान करने और उनकी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित परिवारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं निरंतर की जा रही हैं। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jun 13, 2026

➡️ #प्रधानमंत्री_सूक्ष्म_खाद्य_उद्यम_उन्नयन_योजना से नाजिर अंसारी बने आत्मनिर्भर

#12YearsOfYuvaShakti
#LongestServingElectedPMModi
#12YearsOfGaribKalyan
#12YearOfSeva
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ #प्रधानमंत्री_सूक्ष्म_खाद्य_उद्यम_उन्नयन_योजना से नाजिर अंसारी बने आत्मनिर्भर #12YearsOfYuvaShakti #LongestServingElectedPMModi #12YearsOfGaribKalyan #12YearOfSeva #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jun 13, 2026

➡️ 850 ग्राम वजन की नवजात को मिला नया जीवन,72 दिन के उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर लौटी

जिला अस्पताल बैतूल स्थित विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) में गंभीर एवं कम वजन वाले नवजात शिशुओं का सफलतापूर्वक उपचार किया जा रहा है। एसएनसीयू यूनिट के प्रभावी संचालन और विशेषज्ञ चिकित्सकीय देखभाल के कारण कई नवजातों को नया जीवन मिल रहा है।

इसी क्रम में विकासखंड चिचोली के ग्राम हरनिया निवासी श्रीमती रामकला के यहां 27 मार्च 2026 को घर पर एक बच्ची का जन्म हुआ। जन्म के समय बच्ची का वजन मात्र 850 ग्राम था तथा उसका गर्भकाल 28 सप्ताह का था। अत्यंत कम वजन और समय से पूर्व जन्म होने के कारण नवजात को उसी दिन जिला अस्पताल बैतूल के एसएनसीयू में भर्ती किया गया।

एसएनसीयू के प्रभारी  डॉ.  आशीष ठाकुर ने बताया कि भर्ती के दौरान नवजात की स्थिति गंभीर थी। चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ की सतत निगरानी में बच्ची को 2 दिनों तक सीपीएपी (CPAP) श्वसन सहायता तथा 10 दिनों तक ऑक्सीजन सहायता प्रदान की गई। इसके अलावा संक्रमण की आशंका को देखते हुए आवश्यक उपचार एवं ब्लड ट्रांसफ्यूजन भी किया गया। उपचार के दौरान नवजात की नियमित मॉनिटरिंग और विशेष देखभाल की गई।

लगातार 72 दिनों तक चले उपचार और देखभाल के बाद बच्ची के स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार हुआ। डिस्चार्ज के समय उसका वजन बढ़कर 1.27 किलोग्राम हो गया और उसे स्वस्थ अवस्था में घर भेजा गया।
चिकित्सकों के अनुसार यदि यही उपचार किसी निजी अस्पताल में कराया जाता, तो नवजात के माता-पिता को लगभग 5 से 7 लाख रुपये तक का खर्च वहन करना पड़ सकता था। जिला अस्पताल बैतूल के एसएनसीयू में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों, विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी तथा आवश्यक उपचार की सभी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। इससे परिवार को गुणवत्तापूर्ण उपचार मिलने के साथ भारी आर्थिक राहत भी मिली।

प्रभारी एसएनसीयू डॉ. आशीष ठाकुर ने बताया कि यूनिट में समयपूर्व जन्मे, कम वजन वाले एवं गंभीर रूप से बीमार नवजात शिशुओं को विशेषज्ञ उपचार और समुचित देखभाल उपलब्ध कराई जाती है। जिला अस्पताल की एसएनसीयू टीम नवजात मृत्यु दर में कमी लाने और प्रत्येक नवजात को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
#HealthForAll 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ 850 ग्राम वजन की नवजात को मिला नया जीवन,72 दिन के उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर लौटी जिला अस्पताल बैतूल स्थित विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) में गंभीर एवं कम वजन वाले नवजात शिशुओं का सफलतापूर्वक उपचार किया जा रहा है। एसएनसीयू यूनिट के प्रभावी संचालन और विशेषज्ञ चिकित्सकीय देखभाल के कारण कई नवजातों को नया जीवन मिल रहा है। इसी क्रम में विकासखंड चिचोली के ग्राम हरनिया निवासी श्रीमती रामकला के यहां 27 मार्च 2026 को घर पर एक बच्ची का जन्म हुआ। जन्म के समय बच्ची का वजन मात्र 850 ग्राम था तथा उसका गर्भकाल 28 सप्ताह का था। अत्यंत कम वजन और समय से पूर्व जन्म होने के कारण नवजात को उसी दिन जिला अस्पताल बैतूल के एसएनसीयू में भर्ती किया गया। एसएनसीयू के प्रभारी डॉ. आशीष ठाकुर ने बताया कि भर्ती के दौरान नवजात की स्थिति गंभीर थी। चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ की सतत निगरानी में बच्ची को 2 दिनों तक सीपीएपी (CPAP) श्वसन सहायता तथा 10 दिनों तक ऑक्सीजन सहायता प्रदान की गई। इसके अलावा संक्रमण की आशंका को देखते हुए आवश्यक उपचार एवं ब्लड ट्रांसफ्यूजन भी किया गया। उपचार के दौरान नवजात की नियमित मॉनिटरिंग और विशेष देखभाल की गई। लगातार 72 दिनों तक चले उपचार और देखभाल के बाद बच्ची के स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार हुआ। डिस्चार्ज के समय उसका वजन बढ़कर 1.27 किलोग्राम हो गया और उसे स्वस्थ अवस्था में घर भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार यदि यही उपचार किसी निजी अस्पताल में कराया जाता, तो नवजात के माता-पिता को लगभग 5 से 7 लाख रुपये तक का खर्च वहन करना पड़ सकता था। जिला अस्पताल बैतूल के एसएनसीयू में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों, विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी तथा आवश्यक उपचार की सभी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। इससे परिवार को गुणवत्तापूर्ण उपचार मिलने के साथ भारी आर्थिक राहत भी मिली। प्रभारी एसएनसीयू डॉ. आशीष ठाकुर ने बताया कि यूनिट में समयपूर्व जन्मे, कम वजन वाले एवं गंभीर रूप से बीमार नवजात शिशुओं को विशेषज्ञ उपचार और समुचित देखभाल उपलब्ध कराई जाती है। जिला अस्पताल की एसएनसीयू टीम नवजात मृत्यु दर में कमी लाने और प्रत्येक नवजात को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #HealthForAll #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jun 13, 2026

➡️ #जनकल्याण_शिविर में हितग्राहियों को दी योजनाओं की जानकारी नगर पालिका द्वारा जनकल्याण शिविर का आयोजन शुक्रवार को भगतसिंह वार्ड एवं सुभाष वार्ड में सोसायटी के समीप स्थित परिसर में किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा अपनी समस्याओं एवं मांगों के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किए। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू प्रहलाद सिंह परमार उपस्थित रहीं। इस अवसर पर सभापति एवं पार्षद श्री महेंद्र पिल्लू जैन, श्री रितेश विश्वकर्मा, श्रीमती वर्षा गड़ेकर, श्री अजय यादव, श्री गणेश साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं वार्डवासी मौजूद रहे। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शासन की जनहितैषी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। पात्र हितग्राहियों से योजनाओं के अंतर्गत आवेदन प्राप्त किए गए तथा उन्हें योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही नागरिकों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं एवं मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने तथा अपने आसपास के पात्र व्यक्तियों को भी योजनाओं की जानकारी देने का आह्वान किया, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। नगर पालिका द्वारा जानकारी दी गई कि जनकल्याण शिविर का अगला आयोजन ताप्ती वार्ड एवं पटेल वार्ड के लिए कबीर कॉलोनी, रामनगर टाके के पास किया जाएगा। संबंधित वार्डों के नागरिकों से आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने तथा अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की गई है। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Urban Development & Housing MP #JansamparkMP #बैतूल #betul - Betul News