लैलूंगा: ऑपरेशन आघात का बड़ा वार: 26.484 किलो गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ₹16.24 लाख की खेप जब्त
ऑपरेशन आघात के तहत लैलूंगा पुलिस ने ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाए जा रहे 26.484 किलो गांजा के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 13.24 लाख रुपये का गांजा और 3 लाख रुपये की आई-10 कार सहित कुल 16.24 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।