कोंडागांव: पतोड़ा के पास हुए सड़क हादसे में मृत हुए दो बाइक सवारो में से एक मृतक की हुई पहचान, दूसरे की पहचान जारी
फरसगांव थाना क्षेत्र के पतोड़ा गांव के पास शनिवार की शाम कार और बाइक की भिड़ंत हो गई।हादसे में बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई।कार चालक फरार हो गया।फरसगांव पुलिस ने दोनो के शव को चीरघर रखवाकर पहचान में जुटी,रविवार को पुलिस ने एक मृतक की पहचान ग्राम सोडमा बालेंगापारा निवासी 25 वर्षिय महेश मरकाम के रूप में की है। जिसके शव का पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सौंपा।