कोंडागांव: प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री ने कोंडागांव में ली कांग्रेसियों की बैठक,24जुलाई को कांग्रेस पार्टी करेगी विधानसभा घेराव
प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था, अपहरण, लूटपाट, हत्या और विगत दिनों बलौदा बाजार में हुई हिंसा के विरोध में 24 जुलाई को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रस्तावित विधानसभा के घेराव के संबंध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं कोंडागांव जिला प्रभारी नरेश ठाकुर ने स्थानीय कांग्रेस भवन कोंडागांव में आवश्यक बैठक की।