बहराइच: कलेक्ट्रेट परिसर से खुरपा मूकंपा निशुल्क टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, सचल पशु चिकित्सा वाहनों को किया गया रवाना
बहराइच कलेक्ट परिसर से गुरुवार को खुरपा मुंहकंपा निशुल्क टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया है। इस दौरान नानपारा विधायक ने जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चंद्र के साथ बहुउद्देशीय सचल पशु चिकित्सा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जनपद में 5,25,265 पशुओं के निशुल्क टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए 28 टीमें लगाई गई हैं।