बहराइच: मीरपुर कस्बा इलाके में खौलते दूध से झुलसे बालक की हालत गंभीर, इलाज जारी
जिले के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरपुर कस्बा इलाके में घर में खेल रहा बालक खौलते दूध से झुलस गया। जिसे इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। गुरुवार को परिजनों ने बताया कि बालक खेल रहा था। तभी अचानक दूध से झुलस गया। जिसका इलाज जारी है।