🚨 उज्जैन में हॉर्न बजाने पर हत्या, आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस
उज्जैन। माधवनगर थाना क्षेत्र के दमदमा में सड़क पर खड़े युवकों को साइड देने के लिए हॉर्न बजाना एक युवक को भारी पड़ गया। हॉर्न बजाने को लेकर हुए विवाद में युवकों पर ट्रैक्टर शोरूम संचालक यश मित्तल पर चाकू से हमला करने का आरोप है। हमले में यश मित्तल की मौत हो गई।
घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों का इलाके में जुलूस निकाला, जिसमें उनकी हेकड़ी निकालते हुए उन्हें पैदल ले जाया गया।
मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।
#UjjainNews #UjjainPolice #CrimeNews #MadhyaPradesh #BreakingNews #CityNews24Live
Hardoi, Hardoi | Sep 5, 2026