दतिया: दतिया में वेतन भुगतान में देरी पर स्वास्थ्य कर्मचारियों का विरोध, सामूहिक अवकाश की चेतावनी
Datia, Datia | May 8, 2026 दतिया जिले में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने वेतन भुगतान में लगातार हो रही देरी के विरोध में शुक्रवार को मोर्चा खोल दिया। न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले एएनएम, एमपीडब्ल्यू और एमपीएस कर्मचारियों ने शुक्रवार सुबह 10 बजे से शाम 04 बजे तक एक दिवसीय सामूहिक अवकाश रखकर विरोध प्रदर्शन किया।