चूरू: गांव तोगास में जमीन विवाद को लेकर युवक से हुई मारपीट, एसपी से न्याय की गुहार लगाई
Churu, Churu | Feb 18, 2025 चूरू के भालेरी थाना अंतर्गत गांव तोगास में जमीन विवाद को लेकर एक युवक से मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब भालेरी पुलिस के द्वारा इस मामले में शिकायत के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की गई तो युवक अपने परिवार के साथ एसपी दफ्तर पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई। युवक ने मंगलवार शाम बताया कि उसकी रिश्तेदारी में भाई विजयपाल और तुलसाराम ने मारपीट की थी।