चूरू: किसान संघर्ष समिति अगुणा मोहल्ला ने अण्डरब्रिज की मांग को लेकर एनएच 52 पर किया प्रदर्शन
Churu, Churu | Feb 18, 2025 नेशनल हाईवे 52 पर किसान संघर्ष समिति अगुणा मोहल्ला के पदाधिकारियों ने मंगलवार को अपने खेतों में जाने के लिए रेलवे ट्रेक पर अण्डरब्रिज की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व डीएसपी वाहिद अली ने शाम पांच बजे बताया कि जून 2012, दिसम्बर 2020 व अक्टूबर 2024 में प्रशासन को अण्डरब्रिज बनाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिए गए थे, लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नही हुई है।