चूरू: रामगढ़ में छत्त से गिरने पर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, चूरू अस्पताल में इलाज जारी
Churu, Churu | Feb 18, 2025 चूरू के निकटवर्ती रामगढ़ में मंगलवार को छत पर से गिरकर एक व्यक्ति गम्भीर घायल हो गया। यह हादसा उसे वक्त हुआ जब वह छत पर चढ़कर बकरियों के लिए पेड़ के पत्ते तोड़ रहा था। गंभीर हालत में 55 वर्षीय व्यक्ति को चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया, जहां चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज शुरू किया।