चूरू: अगुणा मोहल्ला की रहमत ने पहले प्रयास में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में हासिल की तीसरी रैंक, यूथ कांग्रेस ने किया सम्मान
Churu, Churu | Feb 18, 2025 चूरू शहर के आगूणा मोहल्ला की 24 वर्षीय रहमत बानो ने पहले ही प्रयास में राजस्थान लोक सेवा आयोग की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में पूरे प्रदेश में तीसरा, जबकि महिला वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया है। रहमत की सफलता के बाद मंगलवार शाम यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष आसिफ खान ने उसका सम्मान किया। रहमत का माल्यार्पण किया गया और उसे प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।