चूरू: एडीएम अर्पिता सोनी ने डीओआईटी वीसी रूम में मीडियाकर्मियों के साथ की मीटिंग, चूरू महोत्सव के लिए सुझाव मांगे
Churu, Churu | Feb 18, 2025 चूरू जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार एडीएम अर्पिता सोनी ने मंगलवार को डीओआईटी वीसी सभागार में मीडियाकर्मियों से रूबरू होकर चूरू महोत्सव- 2025 के आयोजन के संबंध में चर्चा की और उनके सुझाव जाने। शाम चार बजे जारी प्रेस नोट के अनुसार इस अवसर पर एडीएम सोनी ने कहा कि चूरू महोत्सव लोकरंग से भरपूर होगा।