चूरू: जिला कलक्टर ने बूंटिया ग्राम पंचायत में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री शिविर का अवलोकन किया, दिए निर्देश
Churu, Churu | Feb 18, 2025 चूरू जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने मंगलवार को बूंटिया ग्राम पंचायत में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री शिविर का अवलोकन कर व्यवस्थाएं देखी और आवश्यक निर्देश दिए। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा शाम 4 बजे जारी प्रेसनोट के मुताबिक इस अवसर पर जिला कलक्टर सुराणा ने कहा कि अधिकतम किसानों की फार्मर आईडी बने। किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के लाभ के बारे में जागरूक करें।