पाली: थाना पाली पुलिस ने लड़ाई-झगड़े के मामले में ग्राम बंट के एक आरोपी पर शांति भंग की धाराओं में की कार्रवाई
Pali, Lalitpur | Apr 30, 2026 थाना पाली पुलिस ने लड़ाई झगड़े के मामले को लेकर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंट निवासी एक आरोपी पर शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे गुरुवार दोपहर के समय गिरफ्तार कर लिया। उक्त आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण कराए जाने के बाद पुलिस द्वारा उसे संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।