🚨 भोपाल में 25 नवंबर से बदलेगा ट्रैफिक रूट! 20 दिनों तक रहेगा डायवर्जन।
भोपाल मेट्रो निर्माण कार्य के चलते रोशनपुरा चौराहे से राजभवन (लोकभवन) तिराहे तक अगले 20 दिनों के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।
🚦 जानिए कौन-से रास्ते रहेंगे चालू और कहां से जाना होगा?
🔹 रोशनपुरा से राजभवन जाने वाले वाहन बाणगंगा चौराहा, के.एन. प्रधान तिराहा और मछलीघर होकर जा सकेंगे।
🔹 लिंक रोड नंबर-1 से रोशनपुरा आने वाले वाहन अंकुर स्कूल, रमेश टेलर और नरेश बटन भंडार होकर पहुंच सकेंगे।
🔹 विधानसभा, मंत्रालय और बिड़ला मंदिर जाने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहन एमएल रेस्ट हाउस, मालवीय नगर तिराहा, गांधी पार्क और मछलीघर होकर जा सकेंगे।
🔹 मध्यम और बड़े वाहनों को रोशनपुरा चौराहा और बाणगंगा होकर जाना होगा।
📍 मेट्रो निर्माण का काम रोशनपुरा से मुर्गी बाजार, जहांगीराबाद तक तीन चरणों में पूरा किया जाएगा।
⚠️ घर से निकलने से पहले अपना रास्ता जरूर देख लें और ट्रैफिक पुलिस के निर्
Huzur, Bhopal | Nov 22, 2026