बाह: बटेश्वर धाम में विजय दशमी के अवसर पर उमड़ी भक्तों की भीड़, कड़ी सुरक्षा में हुआ देवी मूर्ति का विसर्जन
बटेश्वर में शनिवार 2 बजे विजय दशमी के अवसर पर तीर्थ धाम में देवी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।फिरोजाबाद, आगरा,धौलपुर,राजाखेड़ा,शिकोहाबाद,सिरसागंज,टूंडला और जसवंतनगर सहित कई क्षेत्रों से श्रद्धालु बटेश्वर पहुंचे। नौ दिनों तक देवी मां की आराधना और व्रत करने के बाद भक्तों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर देवी मां की मूर्ति का प्रशासन द्वारा बनाये गए कुंड में विसर्जन किया