जशपुर: अटल परिसर जशपुर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गई, विधायक रायमुनी भगत भी उपस्थित रहे
पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर जशपुर के अटल परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। रविवार की दोपहर दो बजे मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में जशपुर विधायक रायमुनी भगत, कृष्ण कुमार राय सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।